पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़: नौकरीपेशा और स्व-रोज़गार

ऑनलाइन पर्सनल लोन में ज़्यादातर दस्तावेज़ (डॉक्यूमेंट्स) मोबाइल पर ही जाँचे जाते हैं। पहले से तैयार रखें तो आवेदन बीच में नहीं अटकता। हर लेंडर अपनी सूची ख़ुद तय करता है — नीचे वे दस्तावेज़ हैं जो आम तौर पर माँगे जाते हैं।

पहचान और पते के लिए (KYC)

  • पैन कार्ड — लगभग हर लोन में ज़रूरी।
  • आधार — आम तौर पर OTP से e-KYC के लिए, या इसकी जगह पासपोर्ट, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस।
  • सेल्फ़ी या वीडियो KYC — ऐप के कैमरे से आपकी लाइव फ़ोटो, या लेंडर के अधिकारी के साथ एक छोटा वीडियो कॉल।

आय के सबूत

नौकरीपेशा और स्व-रोज़गार के लिए आय के दस्तावेज़
नौकरीपेशा (सैलरी)स्व-रोज़गार / व्यापार
पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप6 से 12 महीने का बैंक स्टेटमेंट
सैलरी खाते का पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंटइनकम टैक्स रिटर्न (ITR), अगर भरते हैं
नई नौकरी हो तो ऑफ़र या अपॉइंटमेंट लेटरGST रिटर्न या उद्यम (Udyam) रजिस्ट्रेशन, अगर हैं

कई लेंडर आपकी सहमति से अकाउंट एग्रीगेटर (Account Aggregator) के ज़रिए बैंक स्टेटमेंट सीधे मँगा लेते हैं, तब PDF अपलोड नहीं करना पड़ता। नेट-बैंकिंग का पासवर्ड कभी किसी को न दें।

मंज़ूरी के बाद

  • Key Fact Statement (KFS) — राशि, ब्याज दर, हर शुल्क और APR। स्वीकार करने से पहले पढ़ें।
  • लोन एग्रीमेंट पर e-sign — आधार OTP से।
  • EMI के लिए ऑटो-डेबिट (e-mandate / NACH) — उसी बैंक खाते से जिसमें सैलरी या आय आती है।

कोई भी आपसे दस्तावेज़ WhatsApp पर भेजने या लोन से पहले पैसे देने को कहे तो सावधान रहें — फर्जी लोन ऐप कैसे पहचानें। अंग्रेज़ी में: पात्रता और दस्तावेज़।

आवेदन Innopay ऐप में होता है: वहाँ ज़रूरी राशि चुनें और आपके लिए उपलब्ध ऑफ़र देखें। लोन की मंज़ूरी लेंडर के फ़ैसले पर निर्भर करती है।

Innopay ऐप में आवेदन करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या बिना सैलरी स्लिप के पर्सनल लोन मिल सकता है?

कई लेंडर बैंक स्टेटमेंट में आने वाली सैलरी से आय जाँच लेते हैं। स्व-रोज़गार वाले लोग बैंक स्टेटमेंट, ITR या GST रिटर्न दे सकते हैं। आख़िरी फ़ैसला लेंडर का होता है।

ऑनलाइन लोन में दस्तावेज़ कैसे जमा होते हैं?

आम तौर पर ऐप में: पैन और आधार से e-KYC, कैमरे से सेल्फ़ी, और आपकी सहमति से बैंक खाते से आय की जाँच। दस्तावेज़ कभी WhatsApp पर न भेजें।