पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर: हर महीने कितनी किस्त?

लोन की राशि, सालाना ब्याज दर और अवधि डालें — कैलकुलेटर मासिक किस्त (EMI), कुल ब्याज और हर साल चुकाया जाने वाला मूलधन और ब्याज दिखाता है।

अपनी EMI निकालें

मासिक किस्त (EMI): ₹4,992

कुल ब्याज: ₹19,818 · कुल भुगतान: ₹1,19,818

हर साल चुकाया गया मूलधन और ब्याज
सालमूलधनब्याजसाल के अंत में बकाया
1₹45,545₹14,364₹54,455
2₹54,455₹5,454₹0

घटते मूलधन (reducing balance) पर ब्याज, समान मासिक किस्तें, कोई शुल्क शामिल नहीं — सिर्फ़ उदाहरण, ऑफ़र नहीं।

EMI कैसे बनती है

हर किस्त में दो हिस्से होते हैं: बकाया राशि पर उस महीने का ब्याज, और बाक़ी मूलधन की वापसी। शुरुआत में बकाया ज़्यादा होता है, इसलिए किस्त का बड़ा हिस्सा ब्याज में जाता है; जैसे-जैसे लोन चुकता है, ब्याज घटता है और मूलधन का हिस्सा बढ़ता है — ऊपर की तालिका में यही दिखता है।

इसीलिए लोन जल्दी चुकाने (prepayment) का सबसे ज़्यादा फ़ायदा शुरुआती महीनों में होता है। प्रीपेमेंट पर शुल्क लगेगा या नहीं, यह लेंडर के Key Fact Statement (KFS) में लिखा होता है।

अवधि लंबी करें या छोटी?

  • लंबी अवधि: EMI कम होती है, पर ब्याज ज़्यादा महीनों तक लगता है, इसलिए कुल ब्याज बढ़ता है।
  • छोटी अवधि: EMI ज़्यादा, पर कुल ब्याज कम। ऊपर अवधि बदलकर दोनों का अंतर देखें।
  • एक आम नियम: सभी EMI मिलाकर हाथ में आने वाली सैलरी के लगभग एक-तिहाई से ज़्यादा न हों।

Innopay Money पर सूचीबद्ध दरों पर EMI

उदाहरण EMI
राशिअवधिसूचीबद्ध दरेंEMIकुल ब्याज (सबसे ऊँची दर पर)
₹50,00012 महीने12% – 48%₹4,442 – ₹5,328₹13,931
₹50,00024 महीने12% – 36%₹2,354 – ₹2,952₹20,857
₹1 लाख12 महीने12% – 36%₹8,885 – ₹10,046₹20,555
₹1 लाख24 महीने12% – 36%₹4,707 – ₹5,905₹41,714
₹2 लाख12 महीने12% – 36%₹17,770 – ₹20,092₹41,109
₹2 लाख24 महीने12% – 36%₹9,415 – ₹11,809₹83,428

हर पंक्ति की ब्याज दरें सिर्फ़ उन्हीं लेंडर की हैं जो उतनी राशि और अवधि का लोन देते हैं। घटते मूलधन (reducing balance) पर ब्याज, समान मासिक किस्तें, कोई शुल्क शामिल नहीं — सिर्फ़ उदाहरण, ऑफ़र नहीं।

लोन की असली सालाना लागत APR होती है, जिसमें प्रोसेसिंग फ़ीस भी जुड़ती है — पर्सनल लोन कैसे लें में और जानें।

आवेदन Innopay ऐप में होता है: वहाँ ज़रूरी राशि चुनें और आपके लिए उपलब्ध ऑफ़र देखें। लोन की मंज़ूरी लेंडर के फ़ैसले पर निर्भर करती है।

Innopay ऐप में आवेदन करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

EMI कैसे निकाली जाती है?

EMI = P × r × (1 + r)^n ÷ ((1 + r)^n − 1), जहाँ P लोन राशि है, r मासिक ब्याज दर (सालाना दर ÷ 12 ÷ 100) और n महीनों में अवधि। ऊपर का कैलकुलेटर यही हिसाब करता है।

क्या EMI में प्रोसेसिंग फ़ीस शामिल होती है?

नहीं। प्रोसेसिंग फ़ीस आम तौर पर लोन मिलते समय लोन की राशि में से ही काट ली जाती है। लोन की पूरी लागत के लिए KFS में लिखा APR देखें।